आगरा. ट्रांस यमुना स्थित लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज NPSA इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 13 स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि NPSA के अध्यक्ष संजय तोमर, कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, सचिव राजपाल सिंह सोलंकी, संयोजिका सुमन लता यादव, जज संजय दुबे और ऑब्जर्वर देवेंद्र सिंह रहे।
यह सीनियर कैटेगरी की प्रतियोगिता थी, जिसमें लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग स्कूलों ने भाग लिया।लड़कों की श्रेणी में प्रथम स्थान शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज, द्वितीय स्थान लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और तृतीय स्थान होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने प्राप्त किया।
लड़कियों की श्रेणी में प्रथम स्थान सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज और तृतीय स्थान लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला।
विद्यालय के निदेशक किशन शाक्य, प्रिंसिपल डॉ. श्रुति शर्मा ने बच्चों को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की टीम तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में सक्रिय, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से हुई सघन पूछताछ - June 17, 2026