संभल। उत्तर प्रदेश के जिला संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर आज सुबह भारी बवाल हुआ और हिंसा भड़क गई। मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस और भीड़ में टकराव हो गया। भीड़ की ओर से पुलिस और सर्वे करने गई टीम पर भारी पथराव किया गया। इसके बाद भीड़ ने वहां ख़ड़ीं तीन कारों समेत कई बाइकों में आग लगा दी। इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि पुलिस ने कर दी है। पुलिस ने बताया कि इसमें एक स्थानीय इमाम और एक अन्य व्यक्ति हैं। इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि जब जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए टीम मौके पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज भी किया। संभल में हिंसा वाली जगह पर डीएम पहुंचे। मस्जिद के आस पास पांच थानों की पुलिस लगा दी गई है। बताया जाता है कि हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मस्जिद के पास भीड़ में से कुछ लोग बाहर आए और पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान भीड़ की ओर से गोलियां भी चलाई गईं। ऐसा बताया जाता है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग वहां पहुंच गए। इसमें एक इमाम और एक अन्य की मौत हो गई। पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर मौतें कैसे हुईं।
संभल पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जान कर संभल में सर्वे टीम को भेजा गया संभल की घटना सरकार ने करवाया है। संभल की घटना मुद्रदे को भटकाने के लिये हुआ है। संभल में अखिलेश का दावा है कि एक नौजवान की मौत हुई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026
- ‘पहले चंदा, फिर वोट और अब मजदूरों के हक की चोरी’: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बीजेपी पर बड़ा हमला - October 16, 2026