प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपनी ही शादी में शराब पीकर आना दूल्हे को महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। भड़के वधु पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा काटा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र बक्शीडीह गांव में संजय पुत्र रामदास ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खुजी गांव के रहने वाले अनीश पुत्र जीतलाल के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात दूल्हा बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ खुशी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।
बारात दुल्हन के दरवाजे पर डांस कर रही थी और स्वागत सत्कार चल रहा था। इस बीच दुल्हन ने कनखियों से दूल्हे को देखा। दूल्हे को नशे में धुत्त देखकर दूल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दूल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा रिश्तेदारों से गाली-गलौज कर रहा था। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटे दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात बिगड़ गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। बारातियों को खाना खिलाकर वापस भेज दिया। दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया।दोनों पक्षों के लोग जमा हुए और काफी देर तक पंचायत चलती रही।
लड़की पक्ष वालों की मांग थी कि शादी के दौरान जो भी इंतजाम किए गए हैं उसका पैसा वर पक्ष द्वारा दिया जाए, तभी वह उन्हें घर जाने देंगे। दोनों पक्षों में किसी तरह से दोपहर करीब 3 बजे सहमति बनी है। 95 हजार रुपये दूल्हा ने खर्च के रूप में दुल्हन पक्ष को दिया। इसके बाद दूल्हा अपने घर जा सका।
वहीं इस मामले में पट्टी सीओ आनंद कुमार का कहना है कि दूल्हे ने शराब का सेवन कर रखा था। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया था। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद शादी में किए गए खर्च और उपहार लौट के बाद आम सहमति बनी। दूल्हा और उसके पिता घर चल गए हैं। दूल्हा अनीश ने बताया, बस थोड़ा सा ड्रिंक हो गया, इसी के चक्कर में सारा मैटर गंभीर हो गया। बस कोई और बात नहीं है। बात फाइनल हो गई है। हमारे प्रधान पैसे लेने गए हैं। मेरी ही शादी थी। मेरी शादी टूट गई है। मैंने ड्रिंक कर लिया था। बंधक नहीं बनाए गए, सामान्य तौर पर बैठाए गए हैं।
-साभार सहित
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025