आगरा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक युवक ताजमहल के अंदर ही जन्मदिन सेलिब्रेट करता हुआ दिखाई दे रहा है वह के काट रहा है और एक युवती उसका फोटो खींच रही है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल है कि केक का डिब्बा चेकिंग के बाद भी रॉयल गेट तक कैसे पहुंच गया। अब पुरातत्व विभाग इसकी जांच करा रहा है।
ताजमहल पर केक काटने के वीडियो में युवक रॉयल गेट के सामने बेंच पर बैठकर केक काटने की तैयारी करता नजर आ रहा है। दूसरा युवक मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद युवक केक काटकर अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा है। बेंच के पास ही केक का डिब्बा भी पड़ा हुआ है। हालांकि वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है। अगर वीडियो कई माह पुराना भी है तो केक अंदर तक कैसे पहुंचा।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026