वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में विराजे ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन के समय में तीन नवंबर से बदलाव हो जाएगा। नित्य दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अगर आप भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लेते हैं कि दर्शन का नया समय क्या है…
तीन नवंबर से दर्शनों का समय बदल जाएगा
ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दीपावली की दूज यानी तीन नवंबर से नित्य दर्शन और आरती का समय बदला गया है। सुबह 8.45 बजे पट खुलेंगे और 8.55 बजे शृंगार आरती होगी।
शाम 4.30 बजे पट खुलेंगे, 8.30 बजे बंद होंगे दोपहर
12.55 बजे राजभोग आरती के बाद एक बजे पट बंद होंगे। शाम को 4.30 बजे पट खुलेंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के बाद 8.30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे।
दरअसल, हर साल ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की नियमावली में ग्रीष्मकाल और शीतकाल में सेवाओं का परिवर्तन हो जाता है। इसी साल का शीतकालीन सत्र तीन नवंबर से शुरू हो जाएगा, जिसे देखते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन कर दिया गया है। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर समेत पूरे देश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026