हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं।
पंचांग
तिथि • सप्तमी १५:१० तक
तदुपरांत • अष्टमी
मास • भाद्रपद शुक्ल पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्री शिव महादेव जी
• ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
• दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
सूर्योदय • ०६:०२ बजे
सूर्यास्त • १८:२५ बजे
चन्द्रोदय • १२:२५ बजे
चन्द्रास्त • २३:०६ बजे
दिनमान • १२घं २२मि २९से
मध्याह्न • १२:१४ बजे
रात्रिमान • ११घं ३७मि ६७से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • सिंह
सूर्य नक्षत्र • पूर्वाफाल्गुनी १५:२२ तक
तदुपरांत • उत्तराफाल्गुनी
चंद्र राशि • वृश्चिक
नक्षत्र पद • च४- अनुराधा ०८:२४ तक
• च१- ज्येष्ठा १४:०३ तक
• च२- ज्येष्ठा १९:२३ तक
• च३- ज्येष्ठा २५:२४+ तक
• च४-ज्येष्ठा
योग • विष्कुम्भ ०८:५१ तक
तदुपरांत • प्रीति
सर्वार्थसिद्धि योग • ०६:०२ से ०८:२४ तक
अमृत काल • २२:४६ से २४:१७+ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:४९ से १२:३८ तक
विजय मुहूर्त • १४:१७ से १५:०७ तक
गोधूलि मुहूर्त • १८:१२ से १८:३६ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:३०+ से २९:१६+ तक
दिशाशूल • पूर्व
राहुकाल • ०७:३५ से ०९:०८ तक
भद्रा • १५:१० से २६:०९ तक
अग्निवास • पाताल १५:१० तक
तदुपरांत • पृथ्वी
स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 १४ सितम्बर मंगलवार, मासिक दुर्गाष्टमी, राधाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, हिन्दी दिवस।
👉🏻 १५ सितम्बर बुधवार, अभियन्ता दिवस, विश्वेश्वेरैया जयन्ती।
👉🏻 १७ सितम्बर शुक्रवार, परिवर्तिनी एकादशी, कल्कि द्वादशी, वामन जयन्ती, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयन्ती।
👉🏻 १८ सितम्बर शनिवार, परिवर्तिनी एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, भुवनेश्वरी जयन्ती, शनि त्रयोदशी।
👉🏻 *१८ सितम्बर शनिवार, पञ्चक आरंभ १५:२६ से।*
👉🏻 १९ सितम्बर रविवार, अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन।
👉🏻 २० सितम्बर सोमवार, भाद्रपद पूर्णिमा, व्रत, स्नान, अन्वाधन, *पूर्णिमा श्राद्ध।*
आज के दिन का इतिहास
1791 – फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1947 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 – अल्बानिया वारसा संधि से अलग हुआ।
2000 – भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 – ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 – सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 – इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 – नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
2009 – लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया। चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।
आज जन्मदिन
1978 – भारती पवार – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1909 – रे बॉअडन- इंग्लैंड के फुटबॉलर।
1912 – रीटा शॉ- अमेरिकी अभिनेत्री।
1973 – महिमा चौधरी – भारतीय अभिनेत्री।
1926 – नगेन्द्र बाला – भारत की महिला क्रांतिकारी।
1946 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1960 – एन. किरण कुमार रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1939 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
1845 – हैनरी कॉटन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- Numax, Muzaffarnagar: सुनील गोयल ने कराया विशाल ‘खाटू श्याम कीर्तन’ का आयोजन, बड़े नाम हुए शामिल - March 10, 2025
- Judo Athlete Supported by Vedanta Aluminium Shines at National Para Judo Championship - March 10, 2025
- Numax: Team Sunil Goel Celebrates India’s Champions Trophy Win with Associates from Gwalior and Muzaffarnagar - March 10, 2025