महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने मुंबा देवी विधानसभा सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी के खिलाफ ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिससे बवाल खड़ा हो गया है। शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी ने सांसद अरविंद सावंत पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत से शुक्रवार को शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। इसके जवाब में शाइना ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- मैं महिला हूं, माल नहीं।
चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गईं।एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना एनसी को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा। शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। वे भाजपा की प्रवक्ता भी थीं।
सावंत के विवादित बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा- सावंत के बयान को देख-सुनकर मैं दुखी हूं। किसी राजनीतिक महिला के लिए इस तरह की टिप्पणी बहुत पीड़ादायक है। यह निंदनीय है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।
साइना एनसी का पूरा नाम साइना चुडासामा है। वहा एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह मुंबई के पूर्व शेरिफ नाना चुडासामा की बेटी हैं। भारतीय फैशन इंडस्ट्री में भी शाइना की एक अलग पहचान हैं। वह 54 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने के लिए मशहूर हैं। शाइना एनसी के नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड दर्ज है।
शाइना एनसी ने 2004 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था। उनका राजनीतिक करियर भाजपा से ही शुरू हुआ। वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कई न्यूज चैनलों में भी उन्होंने बहस में हिस्सा लिया है।
शाइना अपनी चैरिटी फैशन शो और दो एनजीओ आई लव मुंबई और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहती हैं। उन्होंने मुंबई के जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान से डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने पास न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है।
- जब अखिलेश यादव से युवती ने कहा—”आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन सरकार बनाओ”, सपा प्रमुख ने दिया यह जवाब - August 17, 2026
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026
- चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - August 16, 2026