आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग में शुक्रवार की रात अजब वाकया हुआ। मोबाइल फोन में रील न देख पाने पर एक बच्चे ने इमरजेंसी कॉल कर कहा, मुझे मम्मी पापा ने मारा है। बच्चे की शिकायत पर पुलिस उसके घर पहुंच गई।
दयालबाग की राम विहार कॉलोनी में रहने वाले सात साल के बच्चे ने रील देखने के लिए मोबाइल फोन ले लिया। लेकिन मोबाइल फोन में लॉक लगा होने पर वह रील नहीं देख सका, लॉक खोलने में उससे इमरजेंसी कॉल हो गई। कॉल पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची। इस कॉल पर बच्चे ने पुलिस से कहा कि मुझे मम्मी-पापा ने मारा है। मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस को देख आस-पास के लोग भी आ गए। पुलिस बच्चे को परिजनों और स्थानीय लोगों से अलग ले गई, उससे पूछताछ की।
बच्चे ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर वह रील देखने के लिए लॉक खोल रहा था लॉक नहीं खुला और इमरजेंसी कॉल लग गई। पुलिस बच्चे को समझा बुझा कर लौट गई, साथ ही बच्चे के परिजनों को भी हिदायत दी कि मोबाइल फोन बच्चों को न दें।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026