आगरा: थाना हरि पर्वत के अंतर्गत विजय नगर कॉलोनी स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। शोरूम के एक हिस्से में रखे कपड़े जलकर स्वाह हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विजय नगर कॉलोनी में अनुपम बंसल की कोठी नंबर 303 है। यही पर इनका वैभव क्लॉथ के नाम से शोरूम है। रात को अनुपम बंसल ने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि उनके शोरूम में आग लग गई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। आग काफी भयंकर थी। आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की गई। रॉकेट और शॉट चलाने से कपड़ों के शोरूम में आग लगी, आग शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगी थी। आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जिले में दीपावली पर आतिशबाजी से कई जगह आग लगी, आग की लपटें बेकाबू होने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किसी जगह भीषण आग लगने की सूचना नहीं मिली है।
- संगीत और आध्यात्म का मेल: अनुप जलोटा ने बताया- योग ने कैसे दी उनकी गायकी को नई ऊर्जा और फेफड़ों को मजबूती - June 25, 2026
- एनीसी फिल्म फेस्टिवल में बजा ‘बाहुबली’ का डंका: ‘द इटरनल वॉर’ के प्रति दुनिया में जबरदस्त क्रेज, पैनल के टिकट 2 मिनट में आउट - June 25, 2026
- शहरीकरण का असर: आगरा के LIC ऑफिस की लाइब्रेरी में जा छिपी ‘एशियन पाम सिवेट’, वाइल्डलाइफ SOS की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा - June 25, 2026