बदायूं । बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था, जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई।
टेंपो के उड़े परखच्चे
ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
मृतकों में पाना देवी, सुषमा, कन्हई , अतुल, शीनू व कार्तिक शामिल है। घायलों में कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह,धर्मवीर, व अमन शामिल हैं।
-साभार सहित
- लखनऊ में सपा बैठक में बड़ा हंगामा: नेताओं की तीखी झड़प के बाद अखिलेश यादव ने एटा और कासगंज की सभी कार्यकारिणियां कीं भंग - September 21, 2026
- लखनऊ में सपा बैठक में बड़ा हंगामा: नेताओं की तीखी झड़प के बाद अखिलेश यादव ने एटा और कासगंज की सभी कार्यकारिणियां कीं भंग - September 21, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती का बड़ा राजनीतिक दांव: ईशान आनंद को बनाया राजनीतिक उत्तराधिकारी, आकाश आनंद पर कही यह बड़ी बात - September 20, 2026