नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का भी नाम है।
बता दें कि महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
- आगरा मेट्रो परियोजना में तकनीकी दक्षता की मिसाल: गुरु का ताल पर एनएच-19 के फुट ओवरब्रिज को बिना हटाए रखे गए यू-गर्डर - October 14, 2026
- आगरा में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ‘मिशन 9000’ की शुरुआत: तुलसी के पौधों से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प - October 14, 2026
- आगरा में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर खूनी संघर्ष, कैफे संचालक का सिर फोड़ा; एफआईआर दर्ज न होने पर डीसीपी दफ्तर पहुंचे पशु प्रेमी - October 14, 2026