चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में आज रात 8:30 बजे एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गई। कुछ बोगियों में आग भी लग गई। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
यह हादसा कवराईपेटटई स्टेशन पर हुआ। इस स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से पीछे से आती पैसेंजर ट्रेन मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस टकरा गई। पैसेंजर ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने पर ट्रेन में सवार यात्रियों को झटका लगा। इससे बहुत से यात्रियों को चोटेंआई हैं। हादसे के बाद ही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से आह की लपटें निकलने लगीं। इससे यात्रियों में घबराहट फैल गई और पटरी से उतरी बोगियों में सवार यात्री ट्रेन से उतरकर बाहर आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तिरुवल्लूर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने यह जानने के बाद राहत की सांस ली कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर राहत का काम शुरू करा दिया था।
मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भिड़ंत की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। रेलवे के अधिकारी इस मार्ग की ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट कर रहे हैं।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026