आगरा:- गलत हाथ पर चल रहे बाइक सवार ने सरे राह चप्पलें और थप्पड़ों की बरसात कर दी। ऑटो चालक बाइक सवार के हाथ जोड़कर माफी माँगता रहा मगर बाइक सवार दबंगई दिखाते हुए लगातार भद्दी-भद्दी गालियाँ देता रहा। घटना रविवार की शाम 7:45 बजे मंडी समिति चौकी सामने सर्विस रोड की है।
शाहदरा चौराहे की तरफ से आ रहे ऑटो चालक के सामने टीवीएस बाइक सवार ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। ऑटो में सवारियाँ भी बैठी हुईं थी। बाइक सवार व्यक्ति ने उतरकर एक हाथ मे चप्पल ली और ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी दबंग बाइक सवार नही रुका और गंदी गंदी गालियाँ देते हुए ऑटो चालक के थप्पड़ बजाना शुरू कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ हुई तस्वीर, शिक्षक सीट पर 12 और स्नातक सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में - October 10, 2026
- आगरा के हाथी घाट पर बड़ा हादसा: पितृ अमावस्या पर स्नान के दौरान यमुना में डूबे चाचा-भतीजे, भतीजा सुरक्षित, चाचा की तलाश जारी - October 10, 2026
- शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में आगरा में बनेगा सैनिक प्रशिक्षण केंद्र, फाउंडेशन की पहल को मिला मंत्रियों का समर्थन - October 10, 2026