आगरा। अयि गिरी नन्दिनी नन्दितमेदिनी विश्वविनोदिनि नन्दिनुते….महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत के पाठ और महाआरती संग शुभारंभ हुआ मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव का।गुरुवार को तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजे मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार पर भक्तों की भीड़ सुबह से लगी रही।
सुबह विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गयी। संध्या पूजन में भगवा परिधार धारण कर महिलाओं ने महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ किया।
महाआरती मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता, कमल सिंह वाल्मिकी, संरक्षक रजनी अग्रवाल, डॉ. महेश चौधरी, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी द्वारा की गयी।
संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026