मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा जख्मी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पैर से गोली निकाल ली गई है।
राष्ट्रीय न्यूज चैनल “आजतक” के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की है। गोविंदा फिलहाल आईसीयू में हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से अभी इस घटना को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। गोविंदा के परिवार का कहना है कि वे जल्द ही इस बारे में बयान जारी करेंगे।
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। वह अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे कि तभी उनके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई। डॉक्टर ने अब गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं। सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर गोली लगने की जानकारी दी। गोविंदा की बेटी टीना इस समय अस्पताल में मौजूद है। उन्हें अगले दो दिनों तक अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में नहीं थीं। वह अब मुंबई लौट रही हैं। गोविंदा की मौजूदा हालत से उन्हें वाकिफ करा दिया गया है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी बताया था कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी, जो उनके पैर में जा लगी। गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे। गोली उनके घुटने के पास लगी। उनका इलाज मुंबई के Criti Care अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि कॉमेडी फिल्मों और डांस स्टाइल के लिए लोकप्रिय गोविंदा इस साल मार्च में ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे।
जारी किया संदेश
हॉस्पिटल से अभिनेता गोविंदा ने एक संदेश जारी किया है जिसमे उन्होंने कहा कि अब ठीक हु और अपने फैन्स को दुआओ प्रार्थना के लिए धन्यवाद दिया है ।
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026
- ममता के आंचल से स्नेह की पोटली लेकर विदा हुईं 40 बेटियां: आगरा में ‘माधवी बेटियों का मायका’ कार्यक्रम का भावुक और यादगार समापन - August 19, 2026