आगरा में वायरल बुखार और डेंगू के प्रकोप के बीच स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है। स्वाइन फ्लू से ग्रसित महिला को इलाज के लिए एसएन मे भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से अपनी बेटी से मिलने सिकंदरा क्षेत्र में आई 55 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला पिछले पांच दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी और निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद आगरा के स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया और उस महिला को तत्काल प्रभाव से एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
एसएनएमसी के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग चार साल बाद आगरा में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
- ‘टीपू’ से उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री तक: संघर्ष, शिक्षा और विकास की राजनीति की पहचान बने अखिलेश यादव - July 1, 2026
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026