Agra, Uttar Pradesh, Inda. सौ में साठ हमारा है, बाकी में बंटवारा है। 2017 की तरह सपा-बसपा व अन्य पार्टियां बेशक एक हो जाएं, लेकिन सौ में से साठ प्रतिशत तो हमारा ही है। 2017 में 51 प्रतिशत वोट हमारा था इस बार 60 प्रतिशत होगा। बाकी में सभी पार्टियों का बंटवारा होगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आगमन पर ही बीएल वर्मा ने विपक्षा दलों पर चुनावी तीर दागे और कार्यकर्ताओं में 2022 की चुनावी तैयारी के लिए अपने वक्तव्य द्वारा जोश भरा तो भारत माता के जयकारों से ब्रजक्षेत्र कार्यालय गूंज उठा।
देर रात्रि एत्मादपुर में समापन
बीएल वर्मा के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पहली बार आगरा आगमन पर महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जगह-जगह उनका पुष्पवर्षा व नुक्कड़ सभा आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। दोपहर गुरु के ताल से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा का समापन पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद देर रात एत्माद्पुर में हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश
जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कार्यकर्ता भाव से काम किया है और हमेशा वैसे ही करूंगा। कार्यकर्ताओं को यह एहसास होना चाहिए कि उनके बीच का ही कोई मंत्री बना है। किसी भी कर्मठ कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाए बिना भी मंत्रिमंडल तक पहुंचाया जा सकता है, मेरा मंत्रिमंडल में शामिल होना भाजपा के हर कार्यकर्ता को यही संदेश देते है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बीएल वर्मा नहीं भाजपा का हर कार्यकर्ता शामिल हुआ है। 2022 के चुनाव की दृष्टि से हमारे मोर्चों, पार्टी, सेक्टर स्तर के कार्यक्रम होंगे। मोदीजी और योगीजी की कड़ी मेहनत की तरह हमारे कार्यकर्ता भी निष्ठा से 365 दिन काम करता है।
मंच पर उपस्थिति
मंच पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप चौहान, मेयर नवीन जैन, अंजुला माहौर, नवीन गौतम, राजीव लवानिया, रोहित कत्याल, सुनील करमचंदानी, मनोज गर्ग, यादवेन्द्र शर्मा, जेडी शर्मा, राजीव लवानिया, बबलू लोधी, बंटी ग्रोवर, राहुल सागर, विवेक पाठक, अनिल शर्मा, शैलू पंडित, गौरव राजावत, मनीष गौतम, हेमन्त भोजवानी, राम जादौन, धीरज जैन, प्रदीप उप्रैती, संजय अरोरा, विपुल मित्तल, राजेश गोयल, रितेश भारद्वाज, दिव्यांशु गिरी आदि उपस्थित थे।
यहां इन्होंने किया स्वागत
रॉयल एनफील्ड बुलेट शोरूम पर कैलाश मंडल के राजकुमार जादौन, गुरु के ताल पर बंटी ग्रेवर, आवास विकास फ्लाईओवर के पास नुक्कड़ सभा व स्वागत (दीनदयाल मंडल) के डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, कैलाशपुरी बसंत गार्डन के पास पंचाबी सभा के रोहित कत्याल, मदिया कटरा महिला मोर्चा की रंजना पवार, उपमा गुप्ता, तोता का ताल पर गोपेश्वर मंडल द्वारा नुक्कड़ सभा व स्वागत (गोपेश्वर मंडल) विजय भदौरिया द्वारा, लोहामंडी पानी की टंकी, हनुमान मंदिर, गोपेश्वर मंडल पर शरद चौहान, लोहामंडी थाने के पास (गोपेश्वर मंडल) इरफान कुरैशी, माधव भवन पर बबलू लोधी, बृज क्षेत्र कार्यालय पर राजीव लवानिया, रोहित कत्याल, सुनील करमचंदानी, स्मृति भवन पर माधव मंडल द्वारा फूल वर्षा मुनेद्र जादौन, हेमंत भोजवानी, पंचकुईयां चौराहा मुनेन्द्र जादौन, हेमन्त भोजवानी, वाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क पर नुक्कड़ सभा इंद्रजीत आर्य, मनीष साहू, बॉबी लाले जी, नालबंद चौराहा नवीन प्रजापति, राजेश प्रजापति, राजामंडी चौराहा ब्राह्मण समाज के देवेन्द्र रावत, सेन्ट जॉन्स चौराहा केशव मंडल के राजीव लवानिया, पंकज माहौर द्वारा, हरिपर्वत चौराहा पर गोपेश्वर मंडल के संजय राय, डॉ. अमित पटेल, नगर निगम चौराहा मनमोहन कुशवाह, गुलाब कुशवाह, हाजी अल्ताफ हुसैन, दीवानी चौराहा, राजकुमार गुप्ता, भरत शर्मा, (भारत माता व चौ. चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया), भगवान सिनेमा चौराहा हेमन्त भोजवानी, भरत शर्मा, सुल्तान गंज की पुलिया टीएन अग्रवाल, मनोज राजौरा, वॉटर वर्क्स चौराहा पर जैन समाज के प्रमेन्द्र जैन, रामबाग चौराहा पर डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, नीरज गुप्ता, राजू परमार, एत्माद्पुर हरिओम बघेल, महावीर वैंकट हॉल पर नुक्कड़ सभा व भोजन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक रामप्रताप चौहान, डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, नीरज गुप्ता, राजू परमार, हरिओम बघेल उपस्थित रहे।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026