Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. मौसम विभाग के अलर्ट और 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक और आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव से रिहायशी इलाकों में हो रही परेशानी का मौके पर किया निरीक्षण।
एनएचएआई के इंजीनियर और सहायक प्रबंधक तलब किया। मौके पर 10 पंपिंग मशीनों और टैंकरों से पानी की निकासी की जा रही है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी हेतु पंपिंग मशीनों को बढ़ाने व कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए कड़े निर्देश। यह भी कहा कि आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए।

यह भी हुआ
- फतेहपुर सीकरी हाईवे पर आंधी- बारिश से टूटे पेड़ों से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इन्हें हटवाकर मार्ग को संचालित कराया।
- लगातार हो रही भारी बारिश से कौरई रेलवे अंडरपास में पानी भर गया था। आमजन के आवागमन की समस्या पर जिलाधिकारी ने फतेहपुर सीकरी नगर पालिका से ट्रैक्टर पंप मंगा कर पानी निकलवाया।
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड में अनाथ हुए बच्चों के बीच अटल आवासीय विद्यालय, कौरई में रेल अंडर पास को ट्रैक्टर से पार कर बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी को देख बच्चे गद्गद् हो गए।
- विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026