सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर जिले में हाल ही में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर पर मायावती ने सोमवार को बीजेपी सरकार को घेरा है। इससे पहले भी मायावती ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद सपा ने भी बीजेपी पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने ‘जाति’ देखकर एनकाउंटर किया है। इस तरह बीजेपी और सपा के बीच आरोप- प्रत्यारोप देखकर मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कहा कि सुल्तानपुर एनकाउंटर के बाद सपा और बीजेपी जाति के नाम पर जबरदस्ती राजनीति कर रहे हैं। जबकि इस मामले में ये दोनों चोर- चोर मौसेरे भाई जैसे हैं।
मायावती ने अपने बयान में न सिर्फ बीजेपी को घेरा बल्कि लगे हाथ सपा पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरह सपा सरकार में भी तो कई गुना ज्यादा कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। इनके शासन काल में दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों, गरीबो व व्यापारियों आदि को सपा के गुंडे, माफिया दिन- दहाड़े लूटते व मारते- पीटते थे। ये सब लोग भूले नहीं हैं।
मायावती ने आगे कहा कि यूपी में वास्तव में “कानून द्वारा कानून का राज” सिर्फ बसपा के शासन में रहा। जाति व धर्म के भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी एनकाउंटर आदि भी नहीं हुए। अतः बीजेपी व सपा के कानूनी राज के नाटक से सजग रहें।
-साभार सहित
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026