बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं द्वारा वैश्विक शांति और स्थिरता का संदेश देने के उद्देश्य से 14 दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास का सोमवार से आगाज हुआ.
महाजन के रेतीले धोरों में आज से 14 दिन तक सैन्य तोपें और टैंक गरजेंगे. भारत-अमेरिका के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य युद्धाभ्यास है जिसमें दोनों देशों के 600-600 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं.
महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में 9 से 22 सितंबर तक दोनों देशों के सैनिक अपना युद्ध कौशल का दमख़म दिखाएंगे और एक दूसरे की युद्ध प्रणाली को समझने का प्रयास किया जाएगा. यह इस सैन्य युद्धाभ्यास 20वां संस्करण है जो अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में अभियानों में संयुक्तता और इंटरऑपरेबिलिटी (आपसी समन्वय) पर केंद्रित होगा.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में सनसनीखेज वारदात, बहराइच जिले में परिवारिक विवाद में बेटे ने चार की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा मौत के घाट उतारा - March 2, 2026
- बहराइच में खूनी तांडव: सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार को काटा, मां-बाप, दादी और बहन की मौत - March 2, 2026
- असली ‘नायक’: बैंक ने मांगे बकाया 9.34 रुपये, तो किसान ने 10 का नोट थमाकर मांग लिया 66 पैसे का हिसाब - March 2, 2026