लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक न्यूज पेपर में छपी खबर ”जेपीएनआईसी को अब लीज पर देगा एलडीए”… को लेकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, उप्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर पहुँचाने की हवा-हवाई बात करनेवाली भाजपा सरकार के पास 100 करोड़ रुपये ‘जेपीएनआईसी’ जैसे विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर को पूरा करने के लिए नहीं हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार से करबद्घ आग्रह है कि वो अपनी बनानेवाली नहीं, परंतु बने बनाए को बेचनेवाली सौदागरी सोच को जारी रखे और लखनऊ के ‘जेपीएनआईसी’ को भी उसी तरह बेच दे जैसे उन्होंने सपाकाल में बने ‘शान-ए-अवध’ व ‘किसान बाज़ार मंडी’ को बेच दिया है, जिससे इन जन-उपयोगी स्थलों का सदुपयोग तो हो सके।
उन्होंने आगे लिखा कि, उप्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने की हवा-हवाई बात करनेवाली भाजपा सरकार के पास 100 करोड़ रुपये ‘जेपीएनआईसी’ जैसे विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर को पूरा करने के लिए नहीं हैं। ये तो बस वो रक़म है जिसमें भाजपाई तोड़-जोड़कर हेराफेरी से अपनी सरकार बनाने के लिए सिर्फ़ एक विधायक खरीदते हैं। सच तो ये है कि विध्वंस करनेवाली ‘बुलडोज़री सोच’ के पास उस बड़े सकारात्मक विज़न की शून्यता है, जो जनता के भले के लिए विकास करता है। घर-परिवार, समाज और दलों को तोड़नेवाले ‘निर्माण’ का महत्व क्या जानें।
साभार सहित
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026