सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर युवक से विवाद हुआ। छोटी सी बात पर युवक ने गोली मार दी।
घटना कोतवाली नगर के पयागीपुर की है। दो के बीच कुछ देर तक हाथापाई हुई। नौबत ऐसी बिगड़ी की एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगने से कोतवाली देहात थाना अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (23) की मौत हो गई। अभय भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह का भतीजा है। उसे साथी दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एके द्विवेदी, सीओ सिटी शिवम मिश्रा और एसपी सोमेन वर्मा अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने ये कहा
एसपी सोमेन वर्मा के अनुसार-घटना आपसी विवाद को लेकर हुई। कारण क्या था ये आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
साभार सहित
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026