डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा में शिक्षा विभाग का बुरा हाल है। नयी बात ये पता चली है कि एक ही एक अधिकारी के पास पांच अधिकारियों का प्रभार है। आगरा में काम करें या अलीगढ़ में। अपना काम देखें या किसी और का। हम बात कर रहे हैं मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आगरा मनोज गिरि की। जानकारों का कहना है कि आगरा के DDR मनोज गिरि की मौजा ही मौजा हो रही है।
मनोज गिरि चार अफसरों का काम देख रहे प्रभार
- मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (DDR) आगरा
- संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) आगरा
- मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) अलीगढ़
- मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (DDR), अलीगढ़
डायट प्राचार्य कोई नहीं
डायट प्राचार्य पद से डॉ. इंद्र प्रकाश सोलंकी 31 अगस्त को रिटायर हो गए। प्राचार्य का प्रभार उप प्राचार्य को सौंप दिया है। डॉ. सोलंकी पर पर जिला विद्यालय निरीक्षक-दो (बालिका शिक्षा) का भी प्रभार था। यह किसे दिया जाएगा, कुछ स्पष्ट नहीं है।
डीआईओएस-1 भी खाली
जिला विद्यालय निरीक्षक –1 पर किसी की तैनाती नहीं है। इसका प्रभार राजकीय ३ण्टर कॉलेज, आगरा के प्रधानाचार्य डा. मानवेन्द्र सिंह पर है। इस तरह आगरा का माध्यमिक शिक्षा विभाग अधिकारी विहीन है।
2008 से रिक्त चल रहे पद
अलीगढ़ को सुश्री मायावती ने वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री रहते हुए मंडल घोषित किया था। इसके बाद भी संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) और मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (DDR) के पद सृजित नहीं किए गए हैं। इसीलिए डीडीआर आगरा को तैनात करके काम चलाया जा रहा है। मंडल है तो किसी न किसी को तैनात करना ही होगा। अगर सरकार पद सृजित करती है तो वेतन देना होगा।

घोर उदासीनता का परिचायक
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार का कहना है कि आगरा में शिक्षा विभाग के रिक्त चल रहे पदों पर ईमानदार अधिकारियों को तैनात किया जाए। अलीगढ़ मंडल के गठन के 16 वर्ष बाद भी शिक्षा विभाग के पदों पर तैनाती न करने घोर उदासीनता का परिचायक है। अलीगढ़ में दोनों पद सृजित करने की आवश्यकता है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- Agra News: उम्मीद की किरण बना ‘श्री गिरिराज जी सेवक मंडल’, विशेष बच्चों के लिए आयोजित शिविर में 300 से अधिक का हुआ उपचार - July 12, 2026
- एमएलसी विजय शिवहरे का जन्मदिवस बना ‘जनकल्याण पर्व’: 11 करोड़ की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण - July 12, 2026
- आगरा में साइबर पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बाह निवासी युवक पर FIR - July 12, 2026