उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेम प्रसंग मामले में मौत के घाट उतार दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिता ने अपनी बेटी केगड़ासेसे सिर को धड़ से अलग कर दिया और जब इतने से उसका पेट नहीं भरा तो उसके दोनो हाथ और पैर काट दिये।इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसकी रपुह कांप गई।
हैवान पिता अपनी बेटी की हत्या करने बाद उसके शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस को कहा मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के निबिया गांव केरहने वाले नईम किसान है और खेती करता है।नईमकी बड़ी बेटी खुशबू जिसकी उम्र 18 साल है। उसेअपने गांव के लड़के से प्यार हो गया। खुशबू कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। नईम की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। पुलिसने लड़के को समझा बुढाकर छोड़ दिया। बेटी के अफेयर से पिता नाराज था।
इसके बाददोनो में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पिता को शक था कि शुशबू अपने प्रेमी से बात करती है। सोमवार की सुबह शुखबू से मिलने उसका प्रेमी आया था। पिता ने देख लियातोवह भाग गया। गुस्से में नईम ने बेटी को घर के बाहर बुलाया और गडासे से उस पर हमला कर दिया।
जब वह खून से लथपथ सड़क पर तड़पने लगी तो सिलबट्टे पर उसकी गर्दन रखी और सिर को धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं उसके दोनो हाथ और पैरों को भी काट दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
साभार सहित
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026