पाकिस्तान में रह रहे आतंकी फरहतुल्लाह गौरी ने एक वीडियो जारी कर भारत पर हमले की धमकी दी है। उसने वीडियो जारी कर स्लीपर सेल से ट्रेनों को पटरियों से उतारने के लिए कहा है।
गौरी ने अपने आतंकियों से भारत में सप्लाई चेन को डिस्टर्ब करने के लिए कहा है। टेलीग्राम पर रिलीज किए वीडियों में गौरी ने प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करके बम विस्फोट करने के लिए कहा है।
फरहतुल्लाह गौरी को भारत सरकार ने UAPA के तहत आंतकी घोषित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर है।
हिंदू नेताओं को निशाना बनाने के लिए कहा
गौरी ने वीडियो में स्लीपर सेल नेटवर्क से हिंदू नेताओं को निशाना बनाने के लिए कहा है। 13 मिनट के वीडियो में उसने आतंकियों से फिदायीन हमले करके लोगों को निशाना बनाने के लिया कहा है। इसके अलावा वो वीडियो में पैट्रोलियम पाइपलाइनों को भी टारगेट की बात करता नजर आ रहा है।
गौरी ने वीडियो में कहा कि भारत सरकार की खुफिया एजेंसिया और ED उनकी संपत्तियों को निशाना बना रही है। इससे उनका स्लीपर सेल नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है। उसने धमकी देते हुए कहा कि हम वापस आएंगे और सरकार को हिलाकर रख देंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी ने ये वीडियो तीन हफ्ते पहले टेलीग्राम पर अपलोड किया था।
रामेश्वर कैफे ब्लास्ट में संदिग्ध है गौरी
इस साल 1 मार्च को कनार्टक के बेंगलुरू में रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए थे। जांच एजेंसी NIA ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को पकड़ा था।
NIA के मुताबिक 1 मार्च को शाजिब ने कैफे में IED रखा था जबकि ताहा ने इसका पूरा प्लान तैयार किया था। इन्हें पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदनीपुर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
दोनों आतंकी कनार्टक के शिवमोगा में इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल के सदस्य थे। फरहतुल्लाह गौरी और उसके दामाद शाहिद फैजल का दक्षिणी भारत में एक बड़ा सिलीपर सेल नेटवर्क है। कैफे में ब्लास्ट से पहले गौरी का दामाद शाहिद दोनों हमलावरों के संपर्क में था। वो इस ब्लास्ट का हैंडलर भी था।
अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड है गौरी
गृह मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक फरतुल्लाह गौरी को अबु सूफियान, सरदार साहिब और फारु के नाम से भी जाना जाता है। उस पर भारत में कई आंतकी हमलों को अंजाम देने का आरोप है। गौरी ने 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमला करवाया था, इस हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 80 लोग घायल हुए थे।
दूसरी तरफ 2005 में हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर आत्मघाती हमले में भी उसका नाम सामने आया था। गौरी ऑनलाइन तरीके से जिहादियों को भर्ती करने का काम कर रहा है। पिछले साल दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश से तीन आंतकियों को गिरफ्तार करने के बाद इस बात की जानकारी दी थी।
साभार सहित
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026