आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए के बारे में विजय सामा, अमर उजाला के संपादक भूपेंद्र कुमार, अनिल वर्मा एडवोकेट, नेशनल चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, सुनील विकल, डॉ. वत्सला प्रभाकर, प्रशांत पौनिया, सुशील जैन के विचार
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए का निधन 2020 में हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा विकलांग हॉस्पिटल खोलने की थी। विकलांग महाशिविर 2019 में यह इच्छा व्यक्त की थी। उनके अनुज राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने सेवा कार्य को विशद रूप देते हुए विकलांग केंद्र खोल दिया है। यहां विकलांगों को प्रतिदिन निःशुल्क सेवा दी जाएगी। न केवल जयपुर फुट बनेंगे बल्कि फिजियोथेरेपी होगी और स्वालंबन के लिए तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 117, जयपुर हउस में उद्घाटन कार्यक्रम में आगरा के जाने-माने लोगों ने अशोक जैन सीए के बार में जो कुछ कहा, वह पठनीय है।
जयपुर हाउस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और जाने-माने आयकर विशेषज्ञ अनिल वर्मा एडवोकेटः आगरा विकास मंच सेवा क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। आगरा के अलावा अन्य जिलों को भी लाभ मिलता है। सरकार भी काम कर रही है लेकिन एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) की बात करें तो इनमें आगरा विकास मंच सेवा में अग्रणी है।
अमर उजाला के संपादक भूपेंद्र कुमारः हमें समाज से जो मिलता है, उसे आगे बढ़ाते हैं। मैं जब भी राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन से मिलता हूँ तो सेवा कार्य को आगे बढ़ाने की ही बात होती है। हम सबका समान भाव है कि सेवा करके आगे बढ़ना है। आगरा विकास मंच पिछे 10 वर्ष से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से जुड़ा है। आप सब भी हिस्सा बनें।
शांति सेना की प्रमुख डॉ. वत्सला प्रभाकरः अशोक जैन सीए का परिवार ऐसा है जहां हर कोई सेवा के साथ सोता है और सेवा के साथ जागता है। सभी निःस्वार्थ सेवा में लगे हैं। मैं भाग्यशाली हूँ जो अशोक जैन सीए भाईसाहब के न रहने के बाद भी परिवार से आज भी बहन का प्यार पा रही हूँ।
आगरा शू फैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामाः मैं सबसे शैतान छात्र था। 10वीं क्लास में पढ़ता था। घर वाले मुझसे परेशान रहते थे। मैंने अशोक जैन सीए के फैक्ट्री में डेढ़ साल काम किया। इसके बाद मैंने तीन फैक्ट्री खड़ी कर दीं। अशोक जैन सीए की फैक्ट्री में काम किए बिना संभव नहीं था। फिर मुझे सीए-अकाउंट की ट्रेनिंग के लिए अपने कार्यालय में भेजा। केनरा बैंक, फतेहपुर सीकरी ब्रांच में ऑडिट के लिए भेजा। सुनील कुमार जैन ने मुझे जूता बनाना सिखाया। अगर आज मैं सफल हूँ तो इसके पीछे अशोक जैन सीए हैं।
आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैनः अशोक जैन सीए ने जिसके सिर पर हाथ रख दिया, वह उनका हो गया और सेवा से जुड़ गया। विकलांग केंद्र का पूरा खर्चा संतोष जैन मेमोरियल ट्रस्ट उठाएगा।
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकलः अशोक जैन सीए ने मिशन हार्ट शुरू किया जो अब तक 2000 हार्ट ऑपरेशन करवा चुका है। हमने मिलकर नेत्रदान और देहदान प्रकल्प चलाया है। देश में सर्वाधिक नेत्रदान कराने वाला शहर आगरा है। आगरा विकास मंच के मिशन को राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन आगे बढ़ा रहे हैं। परिणाम यह है कि आगरा को ताजनगरी के रूप में नहीं, सेवा नगरी के रूप में पहचान मिली है। विकलांगों के लिए यू.पी. में नया प्रकल्प है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रशांत पौनियाः 1997 में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मेरी भेंट अशोक जैन सीए से हुई थी। मैं उनके साथ जुड़ गया। जब उनके सेवा कार्य देखे तो लगा कि उनका काम वट वृक्ष बनेगा और बन गया। अशोक जैन सीए के अनुज राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन पहले से अधिक सेवा कर रहे हैं।
नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ताः अशोक जैन सीए जहां रह रहे होंगे, बहुत खुश होंगे। उनके द्वारा लगाया गया सेवा का पौधा आज वट वृक्ष बन चुका है। हम उद्योग जगत की ओर से सहयोग के लिए वचनबद्ध हैं।
इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत- सम्मान
जाने-माने सर्जन और आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश, संयोजक सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, विनय जैन, कमलचंद जैन, विजय सेठिया बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएन टंडन, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. विजय कत्याल, महेंद्र जैन, अजय चौरड़िया।
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, न्यूरोफिजीशियन डॉ. विनय अग्रवाल, प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. बीके अग्रवाल, शीला बहल, अशोक कोठारी, जयराम दास, क्षेत्र बजाजा कमेटी के पंकज, हेल्प आगरा के नितिन अग्रवाल, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के गौतम सेठ, समर्पण ब्लड बैंक के अनिल अग्रवाल, हेल्प आगरा के नितिन अग्रवाल, संजय दूगड़, भाजपा नेता हेमंत भोजवानी, केसी जैन एडवोकेट, रवि अरोड़ा एडवोकेट, क्षमाजैन सक्सेना, पार्षद रेनु गुप्ता, अशफाक सैफी, जयकुमार गुप्ता, नवीन गौतम, दिगंबर सिंह धाकरे, पारस पर्ल्स के मुकेश जैन, शांति दूत बंटी ग्रोवर, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित व राहुल पालीवाल, अशोक कोठारी, प्रभात गुप्ता, रंगकर्मी अनिल जैन, अंबरीश पटेल, डॉ. एके गुप्ता, डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी, डॉक्टर अरुण जैन, कमलचंद जैन, विजय सेठिया, आजतक के प्रभारी अरविंद शर्मा गुड्डू, जयराम दास, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, पंकज अग्रवाल, लोकहितम के राकेश जैन, चिंतामणि ट्रस्ट के अजय चौरड़िया, संजय दूगड़, रोबिन जैन, मुकेश जैन, राजेश सकलेचा, मनोज जैन, अजय ललवानी, अरुण अग्रवाल, मृदुल पाठक, राकेश जैन, राकेश अग्रवाल, योगेश जैन, विकास जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- पंजाबी पॉप सेंसेशन और रैपर दिल संधू ने स्टाइल में मनाया जन्मदिन, खुद को गिफ्ट की ₹3 करोड़ की लग्ज़री घड़ी - July 20, 2025
- कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स - July 20, 2025
- जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी - July 20, 2025