यूपी के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बारिश की वजह से देर रात दो मकान ढह गए। यह हादसा चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे की बतायी जा रही है। मकान के मलबे में दो परिवार के कुल 8 लोग मलबे में फंस गए, जबकि एक महिला की मौत भी हो गई। वहीं, मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता दोनों के सटे हुए मकान काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते में स्थित थे। दोनों मकान 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे से एक महिला का शव निकाला गया है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो मकान में आठ लोग दब गए थे, जिसमें 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ रही हैं।
Compiled by up18News
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026