बागपत।प्रबल इच्छा और देवाधिदेव महादेव की भक्ति की शक्ति के साथ भक्त सुबह से शाम तक मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।किसी मां के कंधे पर मन्नत की कांवड़ है जो अपने लाल को गोद में लिए पग-पग आगे बढ़ रही है तो कुछ बुजुर्ग किसी जवान की तरह पूरे जोश के साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं। युवाओं की टोली शिविरों में नाचते-गाते हुए देवाधिदेव महादेव का गुणगान कर रही है।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के काठा गांव के 42 युवा 301 फीट लंबी कावड़ लेकर हरिद्वार से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कांवड़ देश के शहीदों को समर्पित है,यह कांवड़ देश के युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एक संदेश यात्रा है। यह कांवड़ लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और जगह-जगह इसकी प्रशंसा हो रही है। लोग इन 42 युवाओं को सम्मानित भी कर रहे हैं।
तिरंगा कांवड़ यात्रा के दीवाने हैं लोग
बागपत के काठा गांव के रहने वाले निशांत ने बताया कि वह पिछले कई सालों से यह तिरंगा कांवड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं। इस बार उनकी इस तिरंगा कांवड़ यात्रा की लंबाई 301 फीट है,जिसमें करीब 60 फीट लंबा अयोध्या का झंडा है।इस कांवड़ को वह अपने शिवालय पर लेकर पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे।
निशांत ने बताया कि इस कांवड़ का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति को जागृत करना और उनको नशाखोरी जैसी कुरीतियों से बचने के लिए जागरूक करना है। बता दें कि निशांत के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और जगह-जगह पर उनकी कांवड़ को रोककर लोग उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।
- शून्य डिग्री तापमान और जमा देने वाला बर्फीला पानी: फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए सलमान खान ने दिखाया गजब का जुनून - November 17, 2026
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026