Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ और श्री वर्धमान महावीर स्वामी मंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वयोवृद्ध मुनिराज श्री मलयरत्न सागर जी म.सा. का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश महावीर स्वामी मंदिर, सेठ का बाग, दादाबाड़ी में धूमधाम से कराया। जैन धर्म की जयकारे लगते रहे। वे पल्लीवाल रत्न मुनि श्री मणिरत्न सागर जी म.सा. के शिष्य हैं। अस्वस्थ होने के कारण विगत दो वर्ष से जैन मंदिर दादाबाड़ी में प्रवास कर रहे हैं।
श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि मुनि मलयरत्न सागर जी म.सा. 86 वर्ष के हैं। पूरी तरह से नेत्रहीन होने के बावजूद साधु जीवन की सभी आवश्यक क्रियाओं का कठोरता से पालन कर रहे हैं। उन्हें कुछ भी आवश्यकता नहीं हैं। इस प्रकार वे एक निःस्पृही संत हैं। ऐसे साधु महाराज के दर्शन वंदन करने मात्र से ही विकर्मों का क्षय एवं पुण्य का उपार्जन होता है।
इस मौके पर दादाबाड़ी ट्रस्ट के सचिव शरद चौरड़िया, कोषाध्यक्ष दुष्यंत जैन, के.के. कोठारी, मनीष गादिया, अशोक कोठारी, विनय वागचर, अंकित पाटनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026