आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को शाम 5:00 बजे वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्री हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा एडवोकेट के निवास न्यू लॉयर्स कॉलोनी पर आयोजित की गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के प्रति विद्वेष पूर्ण भावना भड़काने और कांग्रेस के स्वर्गीय नेताओं को बदनाम कर जनता में गलत संदेश देने के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए एक मत से सभी कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सांसद राहुल गांधी जी के संकल्पों एवम सपनों को पूरा करने के लिए तथा कांग्रेस को एकजुट कर और मजबूती देने पर का संकल्प लिया .
कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया के अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर भाजपा की सांप्रदायिक कुरीतियों जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नापाक मनसूबों को विफल कर दें
बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम टंडन वरिष्ठ नेता भारत भूषण गप्पी जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता दुष्यंत शर्मा पूर्व पार्षद अहमद हसन वरिष्ठ नेता ओम शर्मा नवीन चंद शर्मा पूर्व पार्षद अशोक शर्मा आई डी श्रीवास्तव विनय गौतम राम दत्त दिवाकर मुकेश गढ़ोक बी एस फौजदार प्रदीप चंसोलिया सहित तमाम कांग्रेस जनों ने बैठक में भाग लिया
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026