Live Story Time
Hathras, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में दो जुलाई, 2024 को बड़ा हादसा हो गया। करीब 90 लोगों के मरने की खबर है। अब तक 70 शव गिने जा चुके हैं। शवों की गिनती की जा रही है। 150 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को अलीगढ़, हाथरस और एटा जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना भोलेबाबा के नाम से प्रसिद्ध साकार विश्व हरि का सतसंग समाप्त होने के बाद हुई। सतसंग में करीब 20 हजार लोग थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक प्रकट किया है। मौके पर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक तथा दो मंत्रियों को भेजा है।
फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ निकलना शुरू हुई। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। चीख-पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है। अब तक 60 लोगों की मौत की सूचना है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की बहुत बड़ी भीड़ थी। सत्संग समाप्त होनेके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक प्रकट करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
- आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - July 11, 2026
- आगरा में जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में महिला समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की बिक्री करने का आरोप - July 11, 2026
- स्मार्ट सिटी आगरा: खुले नाले में 7 घंटे तड़पती रही गर्भवती गाय, पार्षद किशन नायक ने नाले में खुद उतरकर बचाई गौ माता की जान - July 11, 2026