Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के पूर्व अध्यक्ष और उद्यमी राजेश गोयाल का एक जुलाई की रात्रि में अचानक निधन हो गया। उनके अचानक हुए निधन से हर कई स्तब्ध है। शहर में शोक की लहर है। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सदा हँसते रहने वाले और दूसरों की भलाई में लगे रहने वाले राजेश गोयल का निधन इस तरह से हो सकता है।
उनका अंतिम संस्कार दो जुलाई को सुबह 9 बजे ताजगंज मोक्षधाम में किया जाएगा। शवयात्रा सी-5, कमला नगर, आगरा से प्रस्थान करेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि राजेश गोयल रात्रि में किसी पार्टी में गए थे। वहीं पर अचानक तबियात खराब हो गई। उन्हें शांतिवेद हॉस्पिटल लाया गया। हार्ट अटैक के कारण सबको रोता-बिलखता छोड़ गए।
उन्होंने अपने पीछे शैली गोयल (पत्नी), माधव गोयल और श्रेया गोयल (पुत्र-पुत्रवधू), राजीव गोयल, प्रगति गोयल, रितेश गोयल, शिप्रा गोयल (छोटे भाई और भाभी), मुकुंद, केशव (भतीजे), राधिका (भतीजी) को छोड़ा है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026