आगरा: वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए ब्राह्मण समाज ने विशेष मुहिम की शुरुआत कर दी है और इस मुहिम की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की। नांदेड़ स्थित दुर्गा मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध और वरिष्ठ जनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और आम लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ब्राह्मण समाज की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि जुलाई माह में वन विभाग की ओर से विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जाती है लेकिन ब्राह्मण समाज ने पहले ही इसकी शुरुआत कर दी है। ब्राह्मण समाज है 11 00 पौधे लगाने का संकल्प लिया है और आम जनमानस को भी इससे जोड़ रहे हैं इतना ही नहीं जो पौधे लगाए जाएंगे उनको संरक्षित रखने का काम भी समाज करेगा।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता रघु पंडित ने बताया कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के एक बार फिर केंद्रीय राज्य मंत्री बने बनने पर एक सामाजिक सरोकार यानी सामाजिक मुहिम की शुरुआत की गई है और यह मुहिम वृक्षारोपण है। आज वृक्षारोपण की अधिक आवश्यकता है क्योंकि पेड़ों का कटान भी तेजी के साथ हुआ है। ऐसे में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए अधिक से अधिक वर्षों को लगाने की आवश्यकता है समाज ने 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिन्हें संरक्षित भी समाज करेगा।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026