Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. Sea TV की एंकर और पापा की परी कमलजीत कौर ने मुंबई में पाया मुकाम बना लिया है। कई टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद कमलजीत कौर अब कई फिल्मों में काम कर रही है। Motivational Story कमलजीत कौर के शब्दों में।
मेरा नाम कमलजीत कौर है और प्यार से मुझे किम कौर कहते हैं। मैं एक मध्यम परिवार की लड़की औरों की तरह बहुत सारे सपने बचपन से देखती आ रही थी । अक्सर मैं अपने पापा का ब्लेजर पहनकर शीशे के सामने खड़ी होकर न्यूज एंकर की नकल करती थी। मैं अपने मां पापा की लाडली हूं और उन्हें हमेशा बोलती थी कि देखना कि एक दिन मैं भी टीवी मे दिखूंगी। साथ ही बचपन से मेरी आस्था भगवान में बहुत थी।
मेरे मां पापा ने मुझे बहुत अच्छे संस्कार दिए और मैं इन्ही संस्कारों को साथ लेकर इस आधुनिक दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती थी। जैसे ही मेरी पढ़ाई खत्म हुई, मुझे अपने कैरियर की चिंता होने लगी कि। मैं कहां से शुरुआत करूं, यह सोच रही थी। अचानक से मैने एक विज्ञापन देखा कि एक न्यूज चैनल में न्यूज एंकर की जरूरत है। मैंने ऑडिशन देने गई और वाहेगुरु जी की कृपा से मेरा चयन उस जॉब के लिए हो गया।
मेरे पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे । खुशी खुशी घर आई और मॉम डैड को यह अच्छी खबर सुनाई। इसी तरह न्यूज एंकरिंग करती गई। कुछ साल बीते तो मैंने सोचा कि अब मुझे अब आगे बढ़ना चाहिए । फिर क्या था, मैं मुंबई शिफ्ट हो गई। भगवान का स्मरण करके सोचा कोशिश करती हूं ऑडिशन देके। प्रोडक्शन हाऊस में जाकर ऑडिशन दिया। धीरे धीरे मुझे टीवी सीरियल मे काम मिलता गया
सबसे पहले साथिया पार्ट 2 और फिर दिल दिया गल्ला, स्पाई बहु, क्राइम पेट्रोल में रोल मिला। यह सभी सीरियल स्टार प्लस,कलर्स एवम सब टीवी पर दिखाए गए।

एक दिन मैं घर बैठी थी। मुंबई में मुझे कास्टिंग डायरेक्टर का एक मैसेज आया कि मैम एक पंजाबी मूवी में पंजाबी एक्टर ही चाहिए तो आप एक पंजाबी ऑडिशन सेंड कर दीजिए इस स्क्रिप्ट में। मैंने भेज दिया ऑडिशन बनाकर। मेरा सलेक्शन भी हो गया। मैं तो सोच रही थी कि मैं सपना तो नहीं देख रही । मैं सातवे आसमान में थी उस दिन। फिर मूवी का नाम तो आपको पता ही है। मेरी पहली फिल्म 24 मई को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो चुकी है।
बस मैंने भगवान मे आस्था कभी नहीं छोड़ी। शायद इसी का रिजल्ट है मुझे पहली मूवी भी उनके नाम की ही मिली। यह मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। 2022 में मेरे पापा गुजर गए। काश वो भी होते तो वो बहुत खुश होते और मैं उनके चेहरे की मुस्कान देखकर और भी ज्यादा खुश होती। लएमआज मै जो भी हूं उनके आशीर्वाद से हूं और उनके दिए हुए संस्कारों को न भूलते हुए मै फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हूं। भविष्य मेरे कई प्रोजेक्ट साइन हो चुके हैं। बस आप सभी यूं ही प्यार बनाकर रखें।
आने वाली मूवी का नाम है नानक एक जहाज।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026