आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्यप्रबंधक अमित आनन्द के निर्देशन मे रेल सुरक्षा बल के साथ बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज शुक्रवार को गोवर्धन स्टेशन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा अनियमित यात्रा बिना बुक लगेज गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध किलाबंदी जाँच की गई जांच के दौरान 146 बिना टिकट यात्रियों से रु-57,930/-अनाधिकृत यात्रा करने वाले 45 यात्रियों से रु. 18,380/ तथा गंदगी फेलाने वाले 8 यात्रियों से रु,900/सहित कुल 199 यात्रियों से रु.-77,210/ का जुर्माना वसूल किया गया
गोवर्धन स्टेशन पर जांच में भूलेश पांडे डीसीआई दीपक गुप्ता डीसीआई एलआर मीना डीसी टी आई रघुवर दयाल सीटीआई अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे।
जन संपर्कअधिकारी कु प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए।
रिपोर्ट- राजकुमार मीना
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026