आगरा: अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद पर पाकिस्तान को जवाब नहीं दे सकते और पाकिस्तान में दोबारा से सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करवा सकते तो उन्हें हाथों में चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। यह कहना था राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है और मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।
आपको बता दे चले की वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया इस आतंकी हमले से हिंदूवादी संगठन के नेताओं में खास रोष व्याप्त है और जगह-जगह इस आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने भी फुल सैय्यद चौराहे पर इस हमले के विरोध में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी के लिए विवादित बयान दे दिया उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार देश पर आतंकी हमला कर रहा है।
मोदी सरकार 2 में जब आतंकी हमला हुआ था तो सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था। अब आप फिर से देश के प्रधानमंत्री चुने जा चुके हैं और आपकी शपथ ग्रहण वाले दिन ही आतंकी हमला करके पाकिस्तान ने आपको चैलेंज किया है इसीलिए आपको पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको हाथों में चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।
- आगरा में गूंजेगी मुरारी बापू की अमृतवाणी: 15 सितंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय भव्य रामकथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह - August 23, 2026
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026