Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने यमुना की सफाई कर पुनर्जीवित करने की मांग के समर्थन में धरना दिया।
संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश की अवहेलना करते हुए आगरा प्रशासन ने इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया है, कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी फिर आठ महीने कुछ काम नहीं हो पाएगा।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने आज शाम यमुना आरती स्थल पर धरना दिया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा संतुलित विकास जिसके केंद्र में मानव हो और जो प्रकृति से बेहतर तालमेल बैठाये, वही भविष्य की सुरक्षा की गारंटी हो सकती है।
धरने में सर्वश्री चतुर्भुज तिवारी, डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य, पद्मिनी अय्यर, डॉक्टर चंद्रकांत त्रिपाठी, देवेंद्र गौतम, राहुल राज, जगन प्रसाद तेहेरिया, निधि पाठक, राजीव गुप्ता, दीपक जैन आदि ने भाग लिया।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026