बुलन्दशहर: बीते कई दिनों से आग लगने के मामले अधिक सामने आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस चौकी में खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर में नगर कोतवाली आवास विकास चौकी के पास खड़े वाहनों में आग लग गई।
आग लगने की वजह से दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण भीषण गर्मी बतायी जा रही है।
बुलंदशहर – पुलिस चौकी परिसर में खड़े दर्जनों वाहनों में लगी आग pic.twitter.com/E2azT4YHqc
— Advocate Ataulla hasan (I.N.D.I.A) (@ataulla032) May 31, 2024
बताया जा रहा है कि किसी एक गाड़ी में आग लगी थी, इसके बाद एक एक करके दर्जनों गाड़िया जल कर राख हो गई।भीषण गर्मी की वजह से आग लगने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में सुबह एसी ब्लास्ट होने की वजह से भंयकर आग लग गई थी। हालंकि इस घटना में किसी के हताहात होने की कोई खबर सामने नहीं आयी है।
Compiled by up18news
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026