Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India.आगरा के लघुवाद न्यायालय में विचाराधीन योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के केस संख्या-659/2023 श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने विपक्षी संख्या 2 जामा मस्जिद पक्ष से शासन/वक्फ बोर्ड द्वारा जामा मस्जिद के प्रबंधन हेतु अधिकृत किये जाने का साक्ष्य पत्रावली में दाखिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लघुवाद न्यायालय में श्रीकृष्ण विग्रह केस के दो वाद वर्तमान में विचाराधीन हैं, जिसमें केस संख्या-32/2023 में जामा मस्जिद पक्ष को इंतजामिया कमेटी प्रस्तुत कर है और योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के केस संख्या-659/2023 में जामा मस्जिद पक्ष को इस्लामिया लोकल एजेंसी के प्रेसीडेंट मोहम्मद असलम कुरैशी प्रस्तुत कर रहे हैं। सुनवाई की अगली तिथि 5 जुलाई तय की गई है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जामा मस्जिद के प्रबंधन हेतु शासन/वक्फ बोर्ड द्वारा अधिकृत कमेटी ही केस को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर सकती है, जिसका साक्ष्य प्रार्थना पत्र द्वारा विपक्षी संख्या 2 जामा मस्जिद से मांगा है जिसे जामा मस्जिद के अधिवक्ता रईसुद्दीन ने रिसीव कर लिया।
उन्होंने बताया कि सुनवाई की पिछली तिथि को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को विपक्षी संख्या 3 बनाने हेतु आदेश 6 नियम 17 सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कंप्यूटर टाइपिस्ट की गलती से कमी रह गयी, जिसे अगली तिथि को पुनः पत्रावली में दाखिल करेंगे। श्रीकृष्ण विग्रह केस के दोनों वाद माननीय न्यायाधीश श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव के न्यायालय में विचाराधीन है।
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026