आगरा: ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को शहर में भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कुटुंब यात्रा भगवान टॉकीज चौराहे से शुरू होकर एमजी रोड होते हुए होते हुए दीवानी चौराहा, सूरसदन चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, सेंट जॉन्स और राजा मंडी चौराहा, साईं की तकिया होते हुए प्रतापपुरा पहुंची, जहां होटल लॉरीज पर यात्रा का समापन हुआ।
कुटुंब यात्रा में ब्राह्मण संगठनों ने शामिल होकर एकता का परिचय दिया। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। विप्र समाज के वरिष्ठ जनों के साथ महिलाओं और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। जगह-जगह भगवान परशुराम के चित्र की आरती उतारकर कुटुंब यात्रा में चल रहे लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कई स्थानों पर प्याऊ, शरबत एवं फलाहार वितरित किए गये।
यात्रा में सीमा उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, प्रकाशचंद्र शर्मा, कैलाश नारायण मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, कमल शर्मा, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, पीएल शर्मा, अरुण शर्मा संजय शर्मा, विष्णु प्रधान, मनोज शर्मा, मनोज शर्मा, पवन समाधिया, मधुसूदन शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, लोकेंद्र दुबे, संजय पहलवान, देवेंद्र कटारा, श्याम सलोने वशिष्ठ आदि ने भाग लिया।
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026
- 2014 का चर्चित पशुपालन विभाग भर्ती घोटाला: ईओडब्ल्यू ने गोमती नगर से रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार को किया गिरफ्तार - October 14, 2026