आगरा: ताजमहल के पास एक सनसनीखेज वारदात में एक मस्जिद परिसर में 22 वर्षीय युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रविवार की दोपहर के समय जब नमाज के लिए लोग पहुंचे तो युवती की लाश देख पसीने छूट गए। युवती के कपड़े फटे हुए थे। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ताजमहल पूर्वी गेट नगला पैमा के पास मस्जिद परिसर में रविवार को करीब 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। दोपहर करीब पौने तीन बजे नमाज में पहुंचे लोगों ने परिसर में युवती का अर्ध नग्न शव देखा तो उनके उड़ गए। युवती से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। हत्यारे ने किसी भारी वस्तु से महिला के चेहरे पर प्रहार करके उसकी हत्या को अंजाम दिया है। जिसके चलते युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि हत्यारा युवती का परिचित रहा होगा। उसे यहां पर लाकर दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। युवती सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहने है। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास की मस्जिद के पास महिला की हत्या से जहां दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों से पूरी जानकारी ली।
युवती की पहचान नहीं हो सकी
जानकारी होने पर एसीपी सदर पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारा युवती का परिचित रहा होगा, उसे यहां पर लाकर दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। युवती सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहने हुए है।
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि युवती की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। हत्या किसने और क्यों की, इसका पता करने के लिए टीमों को लगाया गया है।
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026