आजमगढ़: लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। छठवें चरण में 25 मई को मतदान है। मंगलवार को आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने पहुंचे। अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जनसभा में जमकर ईंट-पत्थर भी चले और कुर्सियां चलीं। लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
कुर्सियों से किया हमला
दरअसल, आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सरायमीर में खरेवा मोड़ पर समाजवादी पार्टी की एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसी बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा में जमकर बवाल हुआ। बेलगाम कार्यकर्ताओं ने जब उपद्रव शुरू कर दिया गया तब पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
इस दौरान जमकर कुर्सियां तोड़ी गईं और कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला भी किया गया। अखिलेश यादव मंच पर बैठे रहे और संचालक लगातार लोगों से अपील करते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। मंच के सामने पहुंचने की होड़ के चलते चारों तरफ से कार्यकर्ता आपस में ही गुत्थम गुत्था करने लगे थे।
पुलिस ने पाया काबू
पुलिसकर्मियों को स्थिति को संभालने में काफी मशक्कत का सामना पड़ा करना पड़ा। किसी प्रकार से लाठी भांजकर के बाद स्थिति को काबू करने की कोशिश की गई। बता दें कि छठवें चरण के तहत आजमगढ़ में 25 मई को मतदान होना है। इसी को लेकर अखिलेश यादव की जनपद में यह पहली जनसभा थी, लेकिन इसमें जिस प्रकार से हंगामा हुआ उससे एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए। हालांकि काफी मशक्कत के बाद जनसभा की फिर से शुरुआत की गई, जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी।
बीते दिन भी हुआ था अखिलेश यादव की रैली में हंगामा
आपको बता दें, कि रविवार को फूलपुर लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी की सयुक्त जनसभा में बवाल हो गया था। इसी तरह प्रयागराज में भी बवाल हो गया था। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे। वहीं कार्यकर्ता बैरीकेडिग तोड़कर अखिलेश और राहुल गांधी के मंच की ओर बढ़ने लगे। बार-बार कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की जाती रही। अव्यवस्था के चलते अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने संक्षेप में भाषण देकर खत्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Compiled by up18news
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026