बाराबंकी। हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन रुकने पर दशहत में यात्री बोगी से नीचे कूद गए। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस में त्रिवेदीगंज के पास अचानक पहियों से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन ट्रेन रोकी गई और ट्रेन रुकते ही यात्री कूद कर बाहर आ गए। हालांकि एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर देहरादून एक्सप्रेस हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास पहुंची थी कि यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से तेज धुंआ उठ रहा है। धुआं इतना तेज था कि जैसे ट्रेन के नीचे आग लग गई हो।
यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को मंगलपुर के पास ही इमरजेंसी ब्रेक मार कर रोक दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो परिचालन के अधिकारी सतर्क हो गए। भीषण गर्मी के बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूद कर बाहर आ गए। सैकड़ों यात्री अपना सामान भी नीचे लेकर उतर आए।
सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि गर्मी के दौरान पहियों की रगड़ के कारण ऐसा हुआ। यह भी चर्चा थी कि कुछ पहिए नहीं चल रहे हैं जो रगड़ते हुए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर धूप में बेहाल रहे।
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026