जूता फैक्ट्री में कारीगर पिता-पुत्र ने एक साल पहले कर दी थी हत्या, शव को नाले में कर दिया था दफन
आगरा: थाना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जूते के सोल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने वाले पिता-पुत्र ने पिछले साल हत्या करने के बाद शव को नाले में दफन कर दिया था। हाथरस और आगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर नाले से कंकाल को बरामद किया। पिता-पुत्र ने पिछले साल अगस्त में हत्या की थी।
शनिवार को हाथरस और आगरा पुलिस ट्रांस यमुना के इस्लाम नगर की सोल फैक्ट्री में पहुंची। वहां पिता सुशील और पुत्र विष्णु को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पिछले अगस्त से पहले तक नागपुर में ड्राइवर थे। वहीं इन दोनों का अजय पाठक नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसमें अजय पाठक ने सुशील की मार लगाई थी। इसके बाद दोनों आगरा में सोल फैक्ट्री में काम करने लगे। पिता-पुत्र ने बदला लेने के इरादे से अजय को आगरा बुलाया। यहां उसकी हत्या कर शव को एक दिन के लिए फैक्ट्री में ही छिपा कर रखा। उसके बाद कब्रिस्तान के पास के नाले में दफन कर दिया।
दोनों पिता-पुत्र हत्या करने के बाद भी फैक्ट्री में ही काम करते रहे। फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच में बताया कि अजय पाठक की उम्र 50 के आसपास थी। आरोपी पिता-पुत्र भी हाथरस की साकेत कॉलोनी के रहने वाले हैं। मृतक भी इसी कॉलोनी में रहता था। हाथरस में अजय पाठक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026