कंगना रनौत ने हाल ही में दावा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के बराबर प्यार और सम्मान मिला है। राजनीति में कदम रख चुकीं एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। अपनी हालिया चुनावी रैलियों में से एक वायरल वीडियो में कंगना को भाषण देते हुए देखा गया जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभाव और स्थिति की तुलना मेगास्टार अमिताभ बच्चन से की। साथ ही कंगना ने इशारा किया कि पॉलिटिक्स में सफलता मिलने पर वो बॉलीवुड छोड़ सकती हैं।
कंगना रनौत ने इस बारे में बात करते हुए ‘आज तक’ से कहा- ‘मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है कि लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर में राजनीति ही करूंगी। आईडियली में एक ही काम करना चाहूंगी। अगर मुझे लगता है कि लोगों को मेरी जरूरत है तो फिर मैं उसी दिशा में जाऊंगी। मैं अगर मंडी से जीत जाती हूं तो फिर मैं राजनीति ही करूंगी। मुझे कई फिल्ममेकर कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ। आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।’
फिल्में छोड़ सकती हैं कंगना रनौत
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी निजी महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोग सफर कर रहे हैं यह तो अच्छा नहीं है। मैंने एक प्रिविलेज लाइफ जी है, अगर अब लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है तो उसे भी पूरा करूंगी। मुझे लगता है सबसे पहले लोगों की आपसे जो उम्मीदें है आपको उसके साथ जस्टिस करना चाहिए।’
अमिताभ बच्चन से की अपनी तुलना
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘मैं चाहे राजस्थान चली जाऊं, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊं, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान मिल रहा है। मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में सम्मान मिलता है तो वो मुझे मिलता है।’
कंगना रनौत की अगली फिल्म
कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस को अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का भी इंतजार है जो 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी।
-एजेंसी
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026