Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी अपने ठिकानों पर पहुंच चुकी हैं। 7 मई को प्रातः 7 बजे से मतदान होगा। मतदान कर्मचारियों को गर्मी ने खासा परेशान किया। फिर भी उत्साह में कोई कमी नहीं है। मतदान के दिन समस्या होने पर कंट्रोल रूम पर फोन किया जा सकता है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराये जाने के लिए एकीकृत कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, मतदान में गड़बड़ी, किसी के द्वारा किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा मतदान न करने देने आदि की षिकायत के लिए दूरभाष नम्बर जारी किए गए हैं।
मतदान के दिन किसी भी समस्या/शिकायत या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर- 0562-2976491, 0562-2976492, 0562-2976497 पर शिकायत दे सकते हैं। सूचना/शिकायत का तत्काल समाधान होगा।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ.जा.) हेतु दूरभाष संख्या- 0562-2976494 तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी के लिए दूरभाष संख्या- 0562-2976495 पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम या सीविजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आनलाइन की जा सकती है, जिसका निस्तारण 100 मिनट में किया जायेगा।
आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत प्राप्त करने, फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन रिसेप्शन और निवारण प्रणाली भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सीविजिल ऐप, सीविजिल नागरिकों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाइल ऐप्लिकेशन है। शिकायतकर्ता सी-विजिल एप के माध्यम से भी अपनी शिकायत को ऑनलाइन फोटो अथवा वीडियो को अपलोड करके कर सकता है, जिसका निस्तारण अगले 100 मिनट के अन्दर कर दिया जायेगा।
- फिरोजाबाद: महिला शिक्षकों की समस्याओं पर BSA से मिला शिक्षक संघ, एरियर और मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग - June 23, 2026
- फतेहपुर सीकरी में बड़ा हादसा: महुअर पुलिया पर बेकाबू होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी अर्टिगा, बाल-बाल बचे दो युवक - June 23, 2026
- रुनकता लापता किशोरियों का मामला: पूछताछ के बाद युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन, आगरा पुलिस ने आरोपों को नकारा - June 23, 2026