अभिनंदन करने पहुंचे लीडर्स आगरा के पदाधिकारियों को आनंद प्रकाश जैन ने सुनाई पुरानी बातें
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लीडर्स आगरा के अभिनंदन अभियान की श्रृंखला निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रत्येक सप्ताह “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत शनिवार को कुशल राजनीतिक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथी आनंद प्रकाश जैन का अभिनंदन किया गया।
आनंद जी हौंडा के स्वामी श्री आनंद प्रकाश जैन के सेंट जोंस कॉलेज रोड स्थित आवास पर लीडर्स आगरा के पदाधिकारी पहुंचे। इलायची की माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके चरण वंदन करके उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सम्मान समारोह मे उनके परिवार की ओर से पुत्र अमरेंद्र प्रकाश जैन और पुत्रवधु स्वाति जैन का भी स्वागत किया।
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि आनंद प्रकाश जैन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन के प्रारंभ से साथी रहे। 1982-83 के दौर में मुलायम सिंह यादव अवध एक्सप्रेस से आगरा आते थे। श्री जैन का भतीजा लल्ला उनको बजाज स्कूटर से उनके पुराने निवास बाग अंता पर ही लेकर आते थे। तैयार होकर कार्यक्रम फाइनल होते थे। श्री जैन उनकी सभी व्यवस्था कराते। यहां आकर वे लोहामंडी के बंशी हलवाई की बेड़ई और जलेबी खाते और पैक करवाकर कर अपने परिजनों के लिए मैनपुरी ले जाते थे।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
84 वर्षीय श्री जैन अपने अभिनंदन से अभिभूत हुए। उन्होंने बताया कि सन् 1982 से मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों से संपर्क रहे। पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल से भी उनके संबंध पारिवारिक अनवरत रहे। उन्होंने इन संबंधों का कभी कोई राजनैतिक एवं व्यावसायिक फायदा नहीं उठाया।
श्री जैन ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक लोहे का व्यवसाय किया। पहले राजनीतिक दुश्मनी में भी पारिवारिक सम्बन्धों का ख्याल रखा जाता था। वे आगरा लोहा व्यापार समिति के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे। जैन समाज के महत्वपूर्ण पदों पर आशीन रहे। मथुरा चौरासी से भी वह शीर्ष स्तर पर जुड़े हुए हैं। बाद में गोपालन के उद्देश्य से वृहद स्तर पर डेयरी का संचालन किया।
सम्मान समारोह में लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, स्वीटी चौहान, ओमप्रकाश मेड़तवाल, डॉ. अशोक कुशवाह, एस. के बग्गा, धर्मेंद्र प्रजापति (सोनू ), आयुषी गुप्ता, राहुल जैन, राजू सविता, मनोज आदि मौजूद रहे।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026