महाराष्ट्र के वाशिम में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अकोला पातुर के पास तेज रफ्तार में आ रही दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
एमएलसी के परिवार के 4 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार जिस कार का एक्सीडेंट हुआ उसमें अमरावती जिले के शिक्षक कोटे से एमएलसी चुने गए किरण सरनाईक के परिवार वाले बैठे थे। पुलिस नेअब तक इनके परिवार के 4 लोगो के मौत की पुष्टि की है। इनमें किरण सरनाईक के भतीजे की भी मौत हुई है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026