Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 10 साल का विकास और अल्पसंख्यकों का विश्वास 4 जून को 400 पार के संकल्प के साथ केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सपा कांग्रेस और बसपा ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा। आज केंद्र और प्रदेश की हर जन कल्याणकारी योजना में 35 फ़ीसदी से ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समुदाय विशेष कर मुसलमान को बिना भेदभाव के मिल रहा है। मोदी के विकास की गारंटी को देश का मुसलमान मोदी की गारंटी के रूप में स्वीकार कर चुका है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का।
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया। मुसलमान को बंधुआ मजदूर समझा। यही वजह है कि अब जब मुसलमान विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है ,मुसलमान शिक्षित हो रहा है, मुसलमान आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस और विपक्ष के लोगों को बुरा लग रहा है।
उन्होंने कहा अगर मुसलमान का सबसे ज्यादा शोषण किसी ने किया है तो वह कांग्रेस और सपा ने। इन लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ धोखा किया। गुमराह करके मुस्लिम समाज को बरगलाने का काम किया। लेकिन आज मुसलमान पूरी तरह से सतर्क हो गया है। वह मोदी के विकास को गारंटी के रूप में मान रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है इस बार यूपी से विपक्ष का सफाया हो जाएगा। इस मौके पर बंटी ग्रोवर, सुनील कर्मचंदानी, रोहित कत्याल आदि मौजूद थे।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
- रक्तदान में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी: 16 अगस्त को आगरा व्यापार मंडल का चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर - June 21, 2026
- नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: टूंडला में फैक्ट्री सील, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र तक फैली थी सप्लाई - June 20, 2026
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026