नई दिल्ली। रुपे की ओर से अपने सभी इंटरनेशनल रुपे जेसीबी डेबिट और क्रेडिट कार्डहोल्डर्स के लिए स्पेशल कैशबैक ऑफर पेश किया गया है। इसका ऑफर का फायदा केवल विदेश यात्रा करने वाले लोगों को दिया जाएगा।
कैसे उठा सकते हैं फायदा
रुपे जेसीबी डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहक अब आठ देशों – इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, स्पेन और संयुक्त राज्य अमेरिका में खुदरा स्टोरों पर की गई खरीदारी पर 25% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इस खास ऑफर के लिए RuPay ने जेसीबी इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड से हाथ मिलाया है।
15,000 रुपये तक मिल रहा कैशबैक
रुपे कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी एनपीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि 1 मई, 2024 से लेकर 31 जुलाई के बीच इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत प्रति लेनदेन आप अधिकतम 3,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। ऑफर की अवधि के दौरान आप अधिकतम 15,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल इन-स्टोर खरीदारी में उपलब्ध है। यानी जब आप स्टोर पर जाकर खरीदारी करते हैं। तभी इनका फायदा मिलता है।
डेबिट और क्रेडिट कार्ड का टीसीएस नियम
जब आप विदेश यात्रा कर रहे हों, तो आपको पता होना चाहिए कि आपके अंतर्राष्ट्रीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान पर स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) कैसे लगेगा। यदि आप विदेश में अपने डेबिट कार्ड से एक साल में 7 लाख रुपये से अधिक खर्च करते हैं, तो आपको 20% स्रोत पर कर संग्रह (TCS) देना होगा। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से भुगतान एलआरएस के दायरे में नहीं है। इस कारणअंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर कोई टीसीएस नहीं लगेगा।
– एजेंसी
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026